
रेलवे सुरक्षा बल ..
Jan 01 - 2020
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की महिला वैज्ञानिक क्रिस्टीना कोच (Christina Koch) 288 दिन अंतरिक्ष में बिताकर 28 दिसंबर, 2019 को अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गईं हैं।
अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में 2016-17 के दौरान 288 दिनों तक रहने का रिकॉर्ड नासा की ही अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन (Peggy Whitson) ने बनाया था।
वे जब छह फरवरी,
2020 को वापस पृथ्वी पर
लौटेंगी, तो अंतरिक्ष में 328 दिन से अधिक समय बिता चुकी होंगी।
उन्होंने 14 मार्च, 2019 को नासा के लिए फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर आईएसएस के लिए
उड़ान भरी थी।
ध्यान रखें कि आईएसएस में सबसे लंबे समय (340 दिन) रहने का रिकॉर्ड स्कॉट केली के नाम है,
जो 2015-16 के दौरान अंतरिक्ष में थे।