
रेलवे सुरक्षा बल ..
Jan 01 - 2020
झारखंड में नई
सरकार का गठन हो गया है। 29 दिसंबर, 2019 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti
Morcha, JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष
हेमंत सोरेन (Hemant Soren) दूसरी बार राज्य
के मुख्यमंत्री बन गए।
राज्यपाल द्रौपदी
मुर्मु ने उन्हें राज्य के 11वें मुख्यमंत्री
के तौर पर शपथ दिलाई। रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के
साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) विधायक आलमगीर
आलम, रामेश्वर उरांव और राष्ट्रीय
जनता दल (RJD) विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।
हेमंत सोरेन
दूसरी बार बने सीएम
हेमंत सोरेन ने
दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी।
झारखंड विधानसभा
का चुनाव परिणाम 2019
उल्लेखनीय है कि झारखंड
में नवंबर-दिसंबर 2019 में हुए
विधानसभा चुनावों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हार का सामना करना पड़ा था।
झारखंड मुक्ति
मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में
बने जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीत कर 81 सदस्यों वाली
विधानसभा में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया।
23 दिसंबर 2019 को जारी चुनाव परिणामों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 30, कांग्रेस ने 16 और एक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को जीत मिली ।
वहीं बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें मिली। स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से निर्दलीय सरयू राय से चुनाव हार गए।